फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: झूलेलाल के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Shikha Pandey Updated Sun, 22 Mar 2026 09:50 PM IST

श्री प्रेम प्रकाश मंडली के तत्वावधान में रविवार को भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड के रूप में मनाया गया। भक्तों ने शोभायात्रा निकाल और जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत 101 बहराणा साहेब की सामूहिक ज्योति प्रज्ज्वलित कर हुई। भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान झूलेलाल की अराधना की। बहराणा साहिब में चावल, दूध और शक्कर अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। गोविंद नगर स्थित सिंधी धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। संत भोलाराम ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा गोविंद नगर बाजार और बाटा वाली गली से होते हुए धर्मशाला पहुंची। भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते-नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। 1100 जोड़ों ने भगवान झूलेलाल, सतगुरु स्वामी टेऊंराम और मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती की। वडोदरा के परमानंद सोनी (पिंटू) और बांदा के भगत अमरलाल जी ने भजनों की पप्रस्तुतियां दीं। अंत में कढ़ी-चावल, दाल पकवान, कोकी और छोले-चावल जैसे व्यंजनों का प्रसाद बांटा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें