फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 78वें रामनवमी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 78वें रामनवमी महोत्सव के तहत रविवार को श्री सनातन धर्म मोहन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्घाटन विजय कपूर व पूर्व विधायक अजय कपूर ने किया। यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। सबसे आगे लिल्ली घोड़ी, बैंड के साथ छोटे बच्चे हनुमान की वानर सेना के रूप में गदा लेकर चल रहे थे। साथ में अखंड हिंद फौज के युवक- युवतियां दो कतार बनाकर चल रहे थे। बीच में घोड़े पर बालक बैठे थे। यात्रा में शिव परिवार, गंगा अवतरण, दुर्गा जी, लक्ष्मी नारायण और राम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा गोविंद नगर बाजार से होते हुए चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष बलदेव राज मल्होत्रा, सुनील दीक्षित, अनिल कपूर, राजेश भल्ला, अनिल यादव, नीरज चढ्ढा, राम कुमार पाठक, सुधीर झा, राहुल बघेल, कमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें