फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मांगों को लेकर आलू किसानों ने बकोठी गांव में पंचायत कर भरी हुंकार

तहसील क्षेत्र के हजारों आलू किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके इसके लिए इलाकाई किसानों ने मांगों को लेकर बकोठी गांव में सिर पर आलू की बोरी रखकर जमकर नारेबाजी की। फसल के दाम न मिलने पर और सरकार द्वारा 6 सितंबर तक किसान हित में कोई घोषणा न किए जाने की दशा में 7 तारीख से प्रदेश व्यापारी आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को बकोठी गांव के गांधी चबूतरे पर इलकाई आलू किसान अपनी-अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए। किसानों की पंचायत की अगुवाई कर रहे अजय अनमोल, अशोक कटियार, कार्यक्रम संयोजक विजय कटियार, नसिरापुर प्रधान रामेंद्र कटियार के साथ बड़ी संख्या में इलाकाई आलू किसान एकत्र हुए। किसानों ने अपनी 5 मांगों को लेकर गांधी चबूतरे से जीटी रोड तक नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला। किसान पंचायत के अगुवाकार अजय अनमोल ने बतायाकि सरकार की स्पष्ट नीति न होने के कारण कड़ी मेहनत और मोटी लागत के बाद भी आलू के सही दाम किसानों को नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने सूबे के अलग-अलग जिलों और देश के सभी प्रदेश में आलू पहुंच सके इसके लिए ट्रांसपोर्ट भाड़ा फ्री करने, मंडी शुल्क माफ करने, आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने की मांग की। इसके साथ ही आलू शीतग्रह स्वामियों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की मांग भी की। सभी किसानों ने एक सुर में 6 सितंबर तक सरकार द्वारा सुनवाई न होने की दशा में फर्रुखाबाद में 7 सितंबर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें