लखनऊ स्थित गुरुकुल हत्याकांड में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गौरिया गांव के रहने वाले 11 वर्षीय दिव्यांश की गुरुकुल संचालक द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में परिजनों ने दिव्यांश के मामा जितेंद्र तिवारी उर्फ बाला प्रसाद को भी आरोपी मानते हुए कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें बताया था कि जितेंद्र को घटना की जानकारी थी लेकिन उन्होंने गुमराह करते हुए कहा कि बेटा सीढ़ियों से गिर गया है जबकि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई थी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या में साजिश तथा पारिवारिक जनों को गलत सूचना देने एवं गुमराह करने पर गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है तथा उसे जेल भेज दिया गया है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जारही है।