कल्याणपुर ब्लॉक के लोधर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का खेल मैदान देखरेख के अभाव में बड़ी-बड़ी घास का मैदान बन चुका है। उच्चाधिकारियों के स्पष्ट आदेश के बावजूद विद्यालय परिसर की इस मैदान की न तो घास काटी गई और न ही साफ-सफाई कराई गई। मैदान में फैली इस बड़ी घास के कारण विद्यार्थियों के लिए खेलकूद की गतिविधियां पूरी तरह बंद हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों और अभिभावकों में रोष है।