मकसूदाबाद और नसेनियां गांव को जोड़ने वाली सड़क पर मुड़ते ही सड़क किनारे तक कूड़ा जमा है। कूड़े के ढेर से उठती हुई बदबू राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पास के दुकानदार रोहित के मुताबिक गांव का सफाईकर्मी और कुछ पशुपालक यहां गंदगी फेंकते हैं इसी वजह से सड़क किनारे गंदगी है।