फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 48 घंटे की बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों, दुकानों में घुसा पानी

48 घंटे से अधिक समय से लगातार नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बारिश होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस जाने से लोग काफी परेशान रहे। जलभराव के बीच ही साकेतपुरी मोहल्ले में लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पालिका को जमकर कोसा। वहीं चंपापुरवा में रखे ट्रांसफार्मर में आकाशीय बिजली गिर जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया जिसके बाद घंटों क्षेत्र की बिजली गुल रही। बता दे कि गुरूवार शाम से लेकर शनिवार शाम छह बजे के बाद भी लगातार तेज बारिश नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होने के कारण आमजन को काफी दिक्कतें रही। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित रहे। नौकरीपेशा पर जाने वाले लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। वहीं बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से सरैया गांव में एक बड़ा नीम का पेड़ आज सुबह गिर गया गनीमत रही कि उस वक्त गली में सन्नाटा था। वहीं गंगा बैराज और आजाद मार्ग किनारे लगे तीन छोटे बड़े पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। जिसे पुलिस ने किसी तरह से हटवाया। वहीं मोहल्ला चंपापुरवा में रखे 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक मौसम बिगड़ने के कारण आकाशीय बिजली गिर गई जिस वक्त बिजली गिरी वहां आस-पास कोई नहीं था। जिससे क्षेत्र की बिजली अगले दिन शनिवार शाम छह बजे तक गुल रही। वहीं जल निकासी उचित व्यवस्था न होने के कारण मोहल्ला कंचन नगर, सर्वाेदय नगर, मंशाखेड़ा, अली नगर, ठाकुरखेड़ृा, आजाद नगर, भातू फार्म, गायत्री नगर, पोनीरोड, साकेतपुरी, नेहरू नगर समेत अन्य कई मोहल्लों में भीषण जलभराव रहा। जहां लोगों के घरों और दुकानों तक में पानी घुस जाने से कई घरेलू समाग्री तक खराब हो गई। साकेतपुरी में रहने वाले दीपक सिंह, विनय गुप्ता समेत अन्य ने बताया कि यहां स्थिति बेहद गंभीर है घुटने तक पानी भरा है। मोहल्ले में ही एक परिवार के सदस्य की मौत हो जाने पर उसकी शव यात्रा तक लोग जलभराव के बीच लेकर श्मशान तक पहुंचे। जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल में भी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें