कानपुर के बहुचर्चित संभव मौत मामले में पांच दिन बाद मृतक के पिता विशाल ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक माह पहले सुहाना के मामा प्रवीण ने संभव को जान से मारने की धमकी दी थी और 14 नवंबर को मौका पाकर पूरे परिवार ने मिलकर उसकी जान ले ली।