फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, 48 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; मौसम विशेषज्ञ ने दी चेतावनी

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 23 May 2026 07:26 PM IST

कानपुर। वर्ष 2026 का नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय के अनुसार इस बार नौतपा के दौरान उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और प्रचंड लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार यह साल का सबसे अधिक गर्म दौर माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जब सूर्य वृषभ राशि में भ्रमण करते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब शुरुआती नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य की तीव्र ऊर्जा पृथ्वी पर अधिक असर डालती है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस समय सूर्य की किरणें भारत के बड़े हिस्से पर लगभग सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री के करीब भी दर्ज होने की आशंका जताई गई है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली गर्म और शुष्क हवाएं लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा का सीधा संबंध मानसून से भी माना जाता है। जितनी अधिक गर्मी पड़ेगी, उतना मजबूत कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो समुद्र से नमी वाली मानसूनी हवाओं को तेजी से आकर्षित करेगा। इससे अच्छी बारिश की संभावना बढ़ती है। हालांकि यदि नौतपा के दौरान लगातार आंधी और बारिश होती रही तो मानसून कमजोर पड़ सकता है या देरी से पहुंच सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें