कानपुर नगर निगम में टेंडर और फर्म रजिस्ट्रेशन घोटाले की जांच के लिए एसआईटी की टीम ने बारावफात की छुट्टी के दिन मुख्यालय में सात घंटे तक डेरा डाला। एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियंत्रण विभाग के अभिलेखों की गहन जांच की, जिसमें मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी से पूछताछ के दौरान फाइलों में कमियां सामने आईं। टीम ने सिंडिकेट के सरगना गोविंद शर्मा समेत पांच आरोपी फर्मों से जुड़े दस्तावेज, पेन ड्राइव और एक दर्जन से अधिक फाइलें अपने कब्जे में ले ली हैं।