कानपुर नगर में खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग 16 से 27 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाएगा। यह अभियान नॉन आरआई दिवसों में संचालित होगा। इसके तहत सरकारी स्कूलों व मदरसों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले 5 से 10 वर्ष आयु के बच्चों को एमआर वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत नेमी ने अभिभावकों से बच्चों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है।