मूसलाधार बारिश के चलते बिल्हौर-मकनपुर मार्ग पर देवकली गांव के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगो ने मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। पेड़ हटाने का काम जारी है और मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण लोगों को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है ।