कानपुर के मंधना में जीटी रोड हाईवे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी द्वारा रेलवे साइड मंधना चौकी से पुलिया अंडरपास तक एक चौड़ा और गहरा नाला तो बना दिया गया है, लेकिन इसका कोई निकास (आउटलेट) न होने के कारण इसमें भारी बरसाती पानी भर गया है। इस गंभीर जलभराव के चलते हाईवे की सड़क का किनारा लगातार टूटकर कमजोर हो रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।