बुढ़वा मंगल पर संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन करने के लिए सोमवार आधी रात से ही कुड़नी स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालु दर्शन पूजन कर प्रभु की कृपा पाने को आतुर दिखे। रात एक बजे जब पट खुले, तो भक्तों ने प्रभु पर पुष्प वर्षा कर सुख समृद्धि की कामना की।