फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: होली मिलन समारोह का आयोजन, लोक गायिका मालिनी अवस्थी पहुंचीं

Shikha Pandey Updated Sun, 08 Mar 2026 10:09 PM IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर प्रांत की ओर से रविवार को वीएसएसडी कॉलेज मैदान, आजाद नगर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यहां प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित होली के गीत की प्रस्तुति दी। सुल्तानपुर की गायिका वंदना मिश्रा ने होली खेले रघुवीरा, जोगिरा सा रा रा रा जैसे कई गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। बालिका सान्वी सिंह ने आज बिरज में होली है रसिया... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वयं सेवक सौभाग्य और संतुष्टि के लिए जीवन को समर्पित कर कार्य करते हैं। प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे हुए हैं। इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेली। प्रांत संघचालक भवानी भीख, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम, विभाग संघचालक डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, अंकुर, अनूप, बैरिस्टर, विकास, प्रकाश शर्मा, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, मेयर प्रमिला पांडे, नीलिमा कटियार सहित विहिप के दीनदयाल, विभाग प्रचारक प्रमुख आशीष, प्रवीण, बृजमोहन, सारांश माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें