कानपुर के फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में अप इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उद्योगपतियों, व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान होली गीतों के बीच माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।