कानपुर के सरसौल (नर्वल तहसील) क्षेत्र अंतर्गत पुरवामीर गांव के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक तालाब देखरेख के अभाव में डंपिंग यार्ड (कूड़ा घर) में तब्दील हो चुका है। जिस तालाब के निर्मल जल से कभी गांव की महिलाएं कपड़े और बर्तन धोया करती थीं, आज वहां गंदगी, जलकुंभी और सड़ते कचरे के कारण भीषण बदबू फैली हुई है। ग्रामीण प्रमोद कुमार, अतुल, सोनू और रानी सिंह का आरोप है कि पुरवामीर चौराहे का सारा कूड़ा यहीं फेंका जा रहा है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं और जलकुंभी में फंसकर मवेशी मर रहे हैं। एसडीएम नर्वल सत्यपाल प्रजापति से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।