नगर पंचायत कर्मियों की लापरवाही की वजह से बिठूर ऐतिहासिक बारादरी घाट के पास गंदगी के बड़े-बड़े ढेर हैं। घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु इस गंदगी को देखकर नाराज है। नगर पंचायत बिठूर के सफाईकर्मी इसी घाट के पास पास कूड़ा जमा करते है। ऐतिहासिक घाट और इमारत के पास गंदगी की तस्वीर देखकर लोग नगर पंचायत बिठूर के सफाईकर्मियों को कोसते हैं।