फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जन्म शताब्दी समारोह में पांच लोगों को दिया गया सारस्वत सम्मान

शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Dec 2025 11:18 AM IST

आचार्य गोरे लाल त्रिपाठी जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन रविवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज बेनाझाबर में हुआ। इस माैके पर ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों व उनके शिष्यों ने उनसे जुड़े संस्मरण को एक दूसरे के साथ साझा किया। शिष्यों ने कहा कि परशुराम और प्रधानाचार्य की भूमिका में गुरु से जो भी सीखने को मिला, उसने जीवन बदल दिया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आचार्य गोरेलाल नई पीढ़ी के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में पांच लोगों का सारस्वत सम्मान भी किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि गुरु से जो भी ज्ञान सीखा है, वह अपने बच्चों को जरूर दें। पूर्व छात्र विजय पांडे ने मंच से 51000 रुपये काॅलेज के भवन की मरम्मत के लिए दान किए। पूर्व पीएम अटलजी के काव्य संकलन से जुड़ी स्मारिका काव्य संग्रह और विजय प्रकाश त्रिपाठी व डॉ. मनीष द्विवेदी द्वारा अपने पिता गोरे लाल त्रिपाठी पर लिखी पुस्तक व्यक्तित्व व कृतित्व का विमोचन किया गया। भजन संध्या भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं में ओम शंकर त्रिपाठी, बालकृष्ण लाहोटी, सुरेंद्र गुप्ता (गोल्डी मसाले) डॉ. जगन्नाथ गुप्ता, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, सुशील मिश्रा, विजय पांडे व अवध बिहारी मिश्रा, सुरेश अवस्थी, श्यामदत्त जोशी रहे। अध्यक्षता वीरेंद्र जीत सिंह व संयाेजन संचालन पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें