कानपुर नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवा गांव में रविवार शाम बिजली बिल की मीटर रीडिंग लेने गए संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान कर्मचारी का प्रिंटर भी तोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी सागर गुप्ता गांव में मीटर रीडिंग लेकर बिजली बिल निकालने गए थे। इसी दौरान गांव के ही जीवन लाल और अव्वल ने उन पर गलत रीडिंग और बिल बढ़ाने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सागर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित सागर का आरोप है कि हमलावरों ने मीटर रीडिंग निकालने वाला उनका प्रिंटर भी तोड़ दिया। घायल कर्मचारी ने मामले की शिकायत पुलिस और बिजली विभाग से की है।