कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में गंगा नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटे तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो नदी में कुछ दूरी पर उसका शव उतराता मिला। राजापुर निवासी लाल जी (32) पुत्र संतोष पासवान सोमवार दोपहर करीब दो बजे गंगा नहाने के लिए राजापुर घाट गए थे। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजन खोजते हुए घाट पहुंचे। वहां किनारे पर उनके कपड़े और चप्पल रखे मिले। इसके बाद ग्रामीणों के साथ गंगा में तलाश शुरू की गई। कुछ दूरी पर नदी में लाल जी का शव उतराता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पांच वर्षीय बेटा शिवम और सात वर्षीय बेटी लाडो हैं। घटना के बाद पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।