फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लीकेज सिलिंडर चेक करने के लिए जलाई माचिस, वृद्धा की जलकर मौत

शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Dec 2025 11:13 PM IST

जूही में दो दिन पूर्व कमरे में आराम कर रही वृद्धा ने गैस की गंध आने पर लीकेज चेक करने क लिए माचिस की तीली जला दी। इससे कमरे में धमाके के साथ आग गई। हादसे में बृजरानी (61) गंभीर रूप से झुसल गईं। सोमवार को उनकी उर्सला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बृजरानी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फार्म भरने के लिए दो दिन पहले लुधियाना से आई थीं। वह लुधियाना में वेल्डिंग का काम करने वाले बेटे रमेश और बहू मंजू के साथ रहती थीं। दो दिन पहले बृजरानी एसआईआर फार्म भरने के लिए जूही खुर्द स्थित घर लौटी थीं। रविवार शाम वह घर में आराम कर रही थीं। गैस लीक होने की गंध आई। गैस की पुष्टि करने के लिए उन्होंने माचिस जलाई तभी हादसा हो गया। आग इतनी भीषण थी कि धमाके से घर का दरवाजा तक टूट गया। सड़क से गुजर रही पड़ोसी जयप्रकाश की पत्नी भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। क्षेत्रीय की सूचना पर पहुंची जूही पुलिस ने झुलसी अवस्था में बृजरानी को उर्सला में भर्ती कराया। वहीं, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सोमवार को बृजरानी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सोमवार को लुधियाना से बेटा रमेश, परिवार के साथ आया। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि सिलिंडर की रबड़ से गैस लीक होने के बाद आग लगने से हादसा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें