रविवार व सोमवार को पसेमा विद्युत सबस्टेशन ने तिवारीपुर, पसेमा व बारीगांव के बिल न जमा करने वाले बकायेदारों की सूची विभाग द्वारा सार्वजनिक करने से गांव में हलचल मची है। अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया तिवारीपुर गांव के 55 उपभोक्ताओं का 16.21 लाख की बकायेदारी है। 33 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कराने के बाद कभी भी बिल जमा नहीं किया। पचास हजार रुपयों से ऊपर के बकायेदारो में राहुल, अनिल, राजेंद्र, सुमन, बताशी रमेशचंद्र रामानंद के नाम शामिल हैं।