फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ की बड़ी ईदगाह में अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी बधाई, बाजारों में रही रौनक

कानपुर के जाजमऊ स्थित बड़ी ईदगाह में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान और उसके बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बाजारों में भी रौनक देखने को मिली और लोगों ने खरीदारी कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे समेत जाजमऊ थाने की पुलिस बल तैनात रहा और व्यवस्थाओं की निगरानी करता रहा। पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही, जिससे लोगों ने बिना किसी परेशानी के त्योहार का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें