कल्याणपुर ब्लॉक के शिवा विहार में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीवर का पानी घरों के आसपास भरने से स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी जमा होने से इलाके में बदबू फैल रही है।इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।