फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डीपीएस कल्याणपुर ने जीती बैडमिंटन चैंपियनशिप

स्कॉलर मिशन स्कूल में केएसएस बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें डीपीएस कल्याणपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। शहर के 22 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। डीपीएस कल्याणपुर ने सेमीफाइनल में डीपीएस आजाद नगर को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक मुकाबले में टीम ने चिंटल्स स्कूल बिठूर रोड को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। स्कॉलर मिशन स्कूल की प्रिंसिपल रीता सक्सेना, कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव दुर्गेश प्रताप सिंह और वाइस प्रेसिडेंट महीप सक्सेना मौजूद रहीं। डीपीएस कल्याणपुर के चेयरमैन मुख्तार उल अमीन, डायरेक्टर शाहिना अमीन और प्रिंसिपल डॉ. ऋचा प्रकाश ने विजेता टीम को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें