कल्याणपुर ब्लॉक के दाईपुरवा मंधना गांव में नाले का निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। नाला ऊंचा बना दिए जाने से गलियों और दुकानों के सामने सीवर का पानी भर रहा है। इससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं दुकानों के सामने जलभराव होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।