फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खाकी पहने टप्पेबाज ने तीन लोगों को बनाया निशाना, लिफ्ट मांगकर उड़ाए 51 हजार

शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Feb 2026 10:00 PM IST

महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को खाकी वर्दी पहनकर लिफ्ट के बहाने जेब काटने वाले गिरोह ने तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कमालपुर गांव के निवासी पीड़ित धीरपाल सिंह ने बताया कि वह सुबह नरवल जा रहे थे। एसीपी चकेरी कार्यालय के सामने खाकी वर्दी पहने युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी और कह की थोड़ी दूर आगे एंबुलेंस खड़ी है वहां तक छोड़ दो। धीरपाल ने उसे बाइक पर बैठा लिया, लेकिन कुछ दूरी पर उनकी जेब कट गई और आरोपी चलती बाइक से कूद कर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। दूसरी घटना में विजय कुमार, जो शमशाबाद से नौकरी से लौट रहे थे, रामादेवी से लिफ्ट लेकर कार में बैठे। कार में मौजूद युवक ने उनकी जेब से करीब 27 हजार रुपये निकाल लिए। तीसरी वारदात में जगईपुरवा लालबंगला निवासी नरेश सिंह, जो वसूली कर बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे, एसीपी चकेरी कार्यालय के सामने खाकी वर्दी पहने व्यक्ति को लिफ्ट देने के बाद करीब 20 हजार रुपये से हाथ धो बैठे। तीनों पीड़ितों ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि रूमा से पुरवामीर तक नेशनल हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें