रूमा स्थित जेएम पैलेस में शनिवार को आयोजित एक शादी समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी शामिल हुए। इस दौरान तिरंगा अगरबत्ती समूह के निदेशक नरेंद्र शर्मा ने उनका स्वागत किया इसके साथ ही मौजूद उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा। रूमा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री बृजेंद्र शर्मा ने बताया ने बताया कि मंत्री के पूर्व निर्देशों के बावजूद सड़क, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसे विकास कार्य अधूरे हैं, जिससे उद्योगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड-19 के बाद से आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते UPSIDA मेंटेनेंस चार्ज और नगर निगम हाउस टैक्स का दोहरा बोझ उद्योगों पर पड़ रहा है। इसके साथ ही कई भूखंडों पर अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने प्रशासनिक सहयोग से कब्जे हटवाकर उद्यमियों को शीघ्र भूखंड दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख रूप से रूमा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता सहित प्रशांत साहू,नवीन केसरवानी,रोहित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।