फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्टेट बैडमिंटन में शहर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

ग्रीनपार्क स्टेडियम में बृहस्पतिवार से स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले दिन शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कामयाबी का परचम लहराया। बालिका वर्ग में शहर की सिद्धि झा ने प्रयागराज की जय श्री को 30-24 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं पुरुष एकल में कानपुर के नमन खन्ना ने लखनऊ के रविंद्र कुमार प्रियदर्शी को 30-16 से पराजित किया। शहर के ध्रुव ने प्रयागराज के रिद्धि विनायक को 30-6 से शिकस्त दी। प्रयागराज के सौरभ शुक्ला ने कानपुर के रुद्रांग यादव को 30-8 और बलिया के शिवम शेखर ने शहर के निखिल पाल को 30-9 से हराया। मेरठ के अथर्व शर्मा ने कानपुर के तनिष्क कुमार सिंह को 30-11 से और प्रयागराज के सौम्य प्रकाश यादव ने लखनऊ के आदित्य सिंह को 30-24 से हराकर कर अगले दौर में जगह बनाई। चार अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 370 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, चेयरमैन मनोज पांडेय, अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, रामावतार शुक्ला, कमल कटारिया, आरएसओ कर्मवीर सिंह, डॉ. मनीषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें