जीटी रोड हाईवे से मंधना पुलिया से कुरसौली सड़क को जाने वाले मार्ग पर पुलिया के ठीक पास मोटा केवल का तार बीते करीब 15 दिनों से फैला पड़ा है। स्थानीय निवासी ने बताया कि अक्सर पैदल जाने वाले और वाहन सवार केबल तार में उलझ कर गिर जाते हैं और वे चुटहिल हो जाते हैं।