सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली रामपुर गौशाला में उत्कृष्ट कार्य एवं गायों की अच्छी तरह से देखभाल करने वाले सभी केयर टेकरों को खंड विकास अधिकारी निशांत राय ने सम्मानित किया है। बुधवार को आई एस ने रामपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण किया था जहां पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई थी कही कोई कमी नहीं मिली, प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी ने पूरा श्रेय गौशाला में कार्य करने वाले केयर टेकरों को दिया तथा गौशाला में उपस्थिति सभी केयर टेकरों को उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए सम्मानित किया।