ट्रैफिक पुलिस ने आईआईटी गेट यू टर्न से नारामऊ से आने वाली लेन पर रांग साइड से जाने वालों को रोकने के लिए बुधवार को बैरिकेडिंग लगा दी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया बैरिकेडिंग उल्टी दिशा में जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए लगाई गई है। साथ ही उल्टी दिशा से आने वाले 70 से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। इसके अलावा मंधना चौराहे पर बिठूर पुलिस ने हाईवे की लेन पर खड़े ऑटो चालकों को खदेड़ा।