फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 250 करोड़ की ठगी में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, चार माह पूर्व दर्ज हुई थी रिपोर्ट

250 करोड़ की साइबर ठगी के सरगना सुल्तान मिर्जा के गिरोह का एक और गुर्गा बर्रा पुलिस के हाथ लग गया। पकड़ा गया आरोपी मुकेश झा निवासी मेहरबान सिंह का पुरवा गुमटी नंबर 5 स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में रिलेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह लोगों के आधार व पैन कार्ड लेकर अपनी ही बैंक शाखा में फर्जी फर्मों के खाते खुलवाकर उसमें साइबर ठगी की रकम का अवैध लेनदेन करता था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मुकेश सुल्तान मिर्जा के लिए काम करता था। चार माह पूर्व बर्रा थाने में दर्ज प्राथमिकी में वांछित था। बता दें कि करीब चार माह पूर्व बर्रा थाने में बिहार निवासी सुल्तान मिर्जा के गिरोह के सात से आठ लोगों के खिलाफ 250 करोड़ की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में अब तक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सुल्तान मिर्जा के सबसे करीबी राजवीर को पुलिस ने दो माह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले दो बैंक कर्मी भी जेल भेजे जा चुके हैं। डीसीपी ने बताया कि सटीक सूचना पर मुकेश को गुरुवार को उसके घर के पास से पकड़ा गया है। मुकेश ने अपनी बैंक शाखा में विमलेश जनरल स्टोर, अर्जुन नमकीन भंडार और राज कांट्रैक्टर्स के नाम से फर्जी फर्में बनाकर उनमें साइबर ठगी की रकम का अवैध लेनदेन कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें