शुक्लागंज के पोनी रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पं. आकाश महाराज ने भागवत महापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि यह कथा परिवार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कथा स्थल पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन किया, जहां भारी संख्या में भक्तों ने परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया।