कानपुर में फजलगंज स्थित उपयुक्त उद्योग कार्यालय में शुक्रवार को उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं बताई गईं। उद्यमियों ने फजलगंज में होने वाले जल भराव, नागरथ पेंट मार्ग खराब होने और इस्पात नगर व्यापार नगर की समस्यों का अब तक समाधान न होने की बात बताईं। इस पर उपायुक्त उद्योग ने आश्वासन दिया।