पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल छुट्टी लेकर झांसी स्थित घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। परिसर में ही गर्मी से गश खाकर गिर पड़े। कुछ देर तक वहीं तड़पते रहे और जीआरपी का दरोगा वीडियो बनाता रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के विरोध के बाद हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्टेशन परिसर में हेड कांस्टेबल की तबीयत खराब होने की सूचना पर जीआरपी का एक दरोगा बाहर निकला और अस्पताल ले जाने के बजाय जेब से मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ती जा रही है और दरोगा वीडियो बनाने में व्यस्त रहा।