कानपुर में गणेश उत्सव के लिए बाजारों में मोदकों की बंपर मांग है। मिठाई कारोबारियों ने 15 से ज्यादा प्रकार के मोदक तैयार किए हैं, जिनकी कीमत 620 से 1300 रुपये प्रति किलो तक है। इनमें केसरिया, चॉकलेट, खजूर, गुलाब, मेवा, केसर, काजू, बूंदी, खोवा, मैदा, कलरफुल मेवा, केसरिया खोवा वाले मोदक आदि शामिल हैं।