कानपुर के स्वरूप नगर थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात हर्ष नगर चौराहे के पास वर्चस्व की जंग में डी टू गैंग के हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी सबलू उर्फ एजाजुद्दीन को गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार गोली उसके गले के पास लगी है। परिजनों ने उसे आर्य नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।