कानपुर में सावन के पावन महीने में भक्ति और आस्था का एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब खेरेश्वर मंदिर से पैदल कांवड़ लेकर चले करण और राज ने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में गंगा जल से अभिषेक किया। उन्होंने बताया कि इस पूरी यात्रा में उन्हें भक्तों का भरपूर प्यार और सहयोग मिला।