बिठूर थाना क्षेत्र बगदौधी कछार में चोरों ने बेटी की शादी के लिए गेस्ट हाउस गए पुलिसकर्मी के घर धावा बोल जेवर नकदी समेत करीब 15 लाख का माल समेट ले गए। पुलिसकर्मी ने बिठूर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।फतेहगढ में पुलिस विभाग के वेतन भुगतान दफ्तर में ऑफिस प्यून के पद पर तैनात है। चंद्रशेखर बीते तीन साल से बगदौधी कछार में मकान बना कर रहे है। पूरा परिवार तीन नवंबर को शादी में शामिल होने बिठूर स्थित एक गेस्ट गया हुआ था। पड़ोसी ने घर के ताले टूटे देख सूचना दी। पीड़ित ने घर आकर देखा, तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। तिजोरी में रखे हुए 7.75 लाख रुपये की नकदी व करीब साढ़े सात लाख रुपये के जेवर गायब थे। पीड़ित ने बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।