भीतरगांव ब्लॉक के करचुलीपुर गांव बाहर रिंद नदी के तट पर स्थित महाभारत कालीन औलियाश्वर मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर सभी पीतल के घंटे काट ले गए। पूजन को पहुंचे भक्तों को मंदिर में एक भी घंटा नहीं मिला। भक्तों के मुताबिक छोटे बड़े तकरीबन 30 से 35 पीतल के घंटे मौजूद थे। इन सभी का वजन करीब 20 किलोग्राम रहा होगा।