कानपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद के लिए राजनीतिक दल और प्रशासन सक्रिय हो गए हैं। मंधना गंगा बैराज हाईवे पर भाजपा और समाजवादी पार्टी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रशासन भी राहत कार्यों में तेजी लाते हुए भोजन वितरण करा रहा है। लगातार हो रही व्यवस्था से बाढ़ पीड़ितों को राहत मिल रही है।