भीतरगांव इलाके में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आठ नवंबर से 12 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। धुंध की परत भी साफ रहेगी। अधिकतम तापमान 22.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होगी, हवा की गति सामान्य रहने की संभावना हैं।