अब शिक्षक हाथ में रजिस्टर के साथ कुत्तों की कुंडली भी तैयार करते नजर आएंगे। स्कूली शिक्षा के साथ श्वान सुरक्षा की जिम्मेदारी गुरुजी के लिए नई मुसीबत बन गई है। उनके हाथ में लाठी लिए नजर आएं, तो देखकर आप हैरान न होइएगा। दरअसल, बीएसए ने एक आदेश जारी कर बच्चों को क ख ग...पढ़ाने के साथ-साथ गांव के आवारा कुत्तों की निगरानी कर उसकी रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है।