2009 में आवास विकास परिषद ने मंधना, बगदौधी बांगर, पेम और परगही पंचायत की सैकड़ों बीघे की जमीन पर आवास विकास योजना संख्या- चार का प्रारूप तैयार किया था। कई जगह योजना के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए बोर्ड भी लगवा दिए थे, लेकिन मुआवजे पर किसानों के साथ सहमति न बन पाने पर की वजह से जमीन का अधिग्रहण तक नहीं हो सका। जमीन अधिग्रहण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आवास विकास योजना-चार में देरी के चलते अब प्रस्तावित जमीन पर कई लोगों ने मकान बनवा लिए हैं और कुछ मकानों में लोग रहने भी लगे है।