भीतरगांव में चल रहे इलेवन स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दर्शकों को क्रिकेट का असली रोमांच देखने को मिला। सांसे रोक देने वाले इस मैच में जहानाबाद की टीम ने अंतिम गेंद में जरौली टीम को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जरौली की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 115 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में जहानाबाद की टीम 7 विकेट खोकर अंतिम गेंद में छक्का मारकर जरौली से जीत छीन लिया।