फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर छोर से लगा जाम नवीन गंगापुल तक पहुंचा, दो घंटे परेशान रहे लोग

शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Jul 2025 10:57 PM IST

मंगलवार सुबह कानपुर कैंट छोर लगा जाम नवीन गंगापुल शुक्लागंज छोर तक पहुंच गया। दो घंटे तक राहगीर परेशान रहे। किसी का स्कूल छूटा तो किसी को नौकरी के लिए देरी हुई। हर कोई व्यवस्था पर सवाल उठाता रहा। सुबह निर्धारित पिकेट प्वाइंट पर पुलिस की मौजूदगी न होना और लोगों की जल्दबाजी जाम का कारण बना। इस दौरान जाम में फंसी दो एंबलुेंस को पुल मार्ग से ही वापस होना पड़ा। सुबह करीब पौने सात बजे से पौने नौ बजे तक कानपुर छोर के गोला घाट कालोनी मोड़ के पास चौतरफा वाहन फंस गए। कुछ ही देर में कानपुर-शुक्लागंज छोर से आने जाने वाले वाहनों की कतार लग गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें