हरदोई जिले में रंगदारी देने से इनकार करने पर एक हिस्ट्रीशीटर ने परसोला निवासी शख्स पर चाकू निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद भी हिस्ट्रीशीटर ने मारपीट करने की कोशिश की। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।