कन्नौज जिले में शहर के छिपट्टी मोहल्ला स्थित जैन स्ट्रीट निवासी इत्र व्यवसायी किशोर जैन के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान के दूसरे तल पर पीवीसी फर्नीचर का काम चल रहा था। तभी अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान में रखें लाखों रुपये के अतर सहित अन्य कीमती सामान को अपनी जद में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।